Haryana Weather: हरियाणा के एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल जाएगा। हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने की वजह से दिन में गर्मी महसूस हो रही है।
कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर तक पहुंच गया है। यही वजह है कि कुछ लोगों ने तो मार्च के महीने में रात में पंखा चलाकर सोना भी शुरू कर दिया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही पंचकूला और अंबाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी या बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।