home page

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के इन राज्यों में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें अपने राज्य का हाल

 | 
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के इन राज्यों में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें अपने राज्य का हाल

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है। हालांकि कुछ इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है और घनी धुंध छाई हुई है।

आने वाले दिनों में 2 नए पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके कारण कई राज्यों में फिर से झमाझम बारिश होने की संभावना है। जनवरी के महीने में इस बार औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इन राज्यों में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने वाले हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से तो दूसरा 1 फरवरी से सक्रिय होगा। इनके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। 

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य आते हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में सर्दी बढ़ेगी। 

इन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में आज शीतलहर चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में 29 जनवरी तक कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी है।