Today Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का आगाज, प्रदेश के कई शहरों में धुंध का साया
Haryana Weather: पिछले 2-3 दिनों की बारिश के बाद हरियाणा में ठंड और शीत लहर से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद अब प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। बारिश के बाद प्रदेश के वातारण में सुधार देखने को मिला है।
2-3 दिनों की बारिश से हरियाणा का एक्यूआई पहले से काफी अच्छा हो गया है। हरियाणा के अलावा दिल्ली और पंजाब के वातावरण में भी काफी सुधार देखने को मिला है। वहीं, रविवार यानि आज भी प्रदेश के कईं हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
बारिश के बाद होगी ठंड की एंट्री
राज्य में 3 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार की सुबह प्रदेश के कई शहरों में धुंध का असर देखा गया।
मौसम विभाग चंडीगढ़ की माने तो कल से मौसम खुश्क हो जाएगा। बारिश के बाद अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड की एंट्री होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों का हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना होगा।