Kal 12 January 2025 Ka Mausam: हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam, 12 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मैदानी इलाकों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, बिहार राजस्थान समेत छत्तीसगढ़-झारखंड में कड़ाके की ठंड के साथ गलन और घना कोहरा जी का जंजाल बना हुआ है। दिसंबर के आधे माह से पड़ रही सर्दी अभी थमने वाली नहीं है।
उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी भीषण बर्फबारी ने उत्तरी मैदानी इलाकों का पारा गिरा रखा है। खराब मौसम के बीच बारिश भी सिरदर्दी लेकर आने वाली है। आईएमडी ने अगले सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से खराब मौसम के साथ 12 से 14 जनवरी के बीच आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
कल कैसा मौसम रहेगा?
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्व ईरान और आस-पास के इलाकों में साइक्लोन सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बन रहा है। इसके अलावा, एक और साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के इलाकों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ के साथ पश्चिमी हवाएं और निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं।
11 और 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उधर, 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के पंजाब, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 11 से 12 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
इसके अलावा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।
यूपी में कैसा मौसम रहेगा?
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर का कहर जारी रहेगा। ठंड की वजह से लोग अपने घरों और रजाई में दुबके नजर आएंगे। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, बांदा, चित्रकूट, आगरा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद, मेरठ, बुलंदशहर , सहारनपुर, गोरखपुर और जौनपुर समेत विभिन्न जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर रहेगा। कन्नौज में तापमान में गिरावट के कारण आलू की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। अमरोहा के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से सर्दी और अधिक बढ़ गई है।
दिल्ली में कल कैसा मौसम रहेगा
वीकेंड में दिल्ली के लिए आईएमडी ने 11 और 12 जनवरी को सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में भारी गिरावट देखी गई, जिसमें तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ-साथ कोहरा छंटने की उम्मीद है, लेकिन हल्की बारिश इसके प्रभाव को बढ़ा सकती है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है और यह लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
बिहार में कैसा मौसम रहेगा
बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिल रहा है। हलांकि, आईएमडी के मुताबिक, मकर संक्रांति तक ठंड थोड़ी नरम हो सकती है। वीकेंड में राज्य के पटना, मोतिहारी, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, दरभंगा, हाजीपुर, मधुबनी, सहरसा समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार बन सकते हैं। हलांकि, कोहरा परेशानी का सबब बना रहेगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ेगा।
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम अचानक बदल गया है और कई जगह बारिश व वज्रपात के बीच कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य के अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 2.8 मिलीमीटर बारिश फलोदी में हुई। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में कब तक होगी बारिश
जोधपुर, जैसलमेर, अलवर, अजमेर व बीकानेर जिले में बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर सहित अनेक जगह पर शनिवार सुबह से बूंदाबांदी व बारिश हो रही है। मौसम केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार 11 जनवरी को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। वहीं, 12 जनवरी से फिर मौसम शुष्क रहने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
कश्मीर में कैसा है मौसम
जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, आसमान साफ रहने के कारण कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है
हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू और शिमला के उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इन इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे सड़क मार्गों पर यात्रा में मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को इन मौसम परिस्थितियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिमाचल कहां होगी बर्फबारी
मौसम विभाग ने 11 ओर 12 जनवरी को किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू ,शिमला में बर्फबारी के साथ बारिश के हालात दिख रहे हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने निचले इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान शिमला शहर, मनाली, नारकंडा में बर्फबारी होने की संभावना बनती नजर आ रही है। मैदानी इलाकों में आगामी 24 घंटे तक शीतलहर और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई का मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में उत्तरी इलाकों में पड़ रही भीषण सर्दी का असर बना हुआ है। राज्य के हिस्सों में सर्दी का एहसास हो रहा है। खासकर, सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागपुर, पुणे, कोल्हापुर, औरंगाबाग, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, मुंबई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21-22 के आसपास दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी ने मुंबई में 12 और 13 जनवरी को बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
कोल्ड डे क्या है?
उत्तर भारत के यूपी, हरियाणा-पंजाब और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।