home page

Haryana News: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

 | 
 जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल


इस समय हरियाणा के लोगों को तेज धूप से राहत मिल रही है। पिछले एक-दो दिनों से हरियाणा में धूप खिलने से सर्द हवाओं का कहर कम है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही इस दौरान सुबह और देर रात को कुछ स्थानों पर कोहरा भी छा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार कहा जा रहा है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया है। जिसके कारण मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अब मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश से पूरे इलाके में नमी की मात्रा बढ़ गई है, लेकिन आने वाले दिनों में तेज सतही हवाओं के कारण हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

इसके साथ ही हल्की गति से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह और देर रात कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।