Haryana Rain News: हरियाणा में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी बारिश
Haryana Rain News: हरियाणा में सर्दी लगातार बढ़ रही है। इस बीच, राज्य के 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर को कई इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बारिश के बाद राज्य में भीषण ठंड पड़ सकती है। यानी अब हरियाणा में और भी ठंड पड़ेगी।
सिरसा में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद ठंड बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, आज रात से हवा में बदलाव के साथ मौसम भी बदलेगा। Haryana Rain News:
23 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद राज्य में ठंड बढ़ेगी। 24 से 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
सर्दियों के दौरान राज्य में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब होता है।साथ ही राज्य में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। कई इलाकों में एक्यूआई 350 से 380 तक पहुंच गया है। रोहतक में आज सुबह एक्यूआई 387 दर्ज किया गया।
गुरुग्राम में एक्यूआई 323, चरखी दादरी में 350 और फरीदाबाद में 372 दर्ज किया गया।