home page

Haryana News: हरियाणा सरकार खेतों के रास्ते पक्के करने की बना रही योजना, विकास एवं पंचायत मंत्री ने दी जानकारी

 | 
Haryana News: हरियाणा सरकार खेतों के रास्ते पक्के करने की बना रही योजना, विकास एवं पंचायत मंत्री ने दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार खेतों के सभी रास्तों को पक्का बनाने के लिए योजना तैयार कर रही है। इसकी जानकारी हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना’ के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने का प्रावधान है। अब तक 90 विधानसभा क्षेत्र में 3580.44 KM के रास्तों को पक्का किया गया है। इस पर 63931.1 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई है।

2018 में शुरू की गई थी यह योजना

कृष्ण लाल पंवार हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक उमेद सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन में बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना 01 नवंबर 2018 से लागू की गई थी। 

इस योजना के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र में 25 KM तक खेतों के कच्चे रास्तों का निर्माण ईंटों से या 15 KM तक इंटरलोकिंग पेवर ब्लाक से किया जाने का प्रावधान है।

विपक्षी नेताओं को दी जानकारी 

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मंत्रीगण/विधायकों की ओर से रखी गई मांग के अनुरूप जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अभियंता और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता द्वारा कार्यों के प्रांकलन तैयार करवाकर सरकार को स्वीकृति हेतू भेजे जाते हैं। 

उसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से अनुमोदन प्राप्त किया जाता है। मंत्री पंवार ने बताया कि जहां तक चरखी दादरी जिले की बात है इस जिले में 28.41 KM के रास्तों को पक्का करने के लिए अब तक 10 करोड़ 39 लाख 31 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।