home page

Rewari New SP :हरियाणा के रेवाड़ी जिले को नए साल से पहले मिला नया एसपी, मयंक गुप्ता ने आज संभाला कार्यभार

 एसपी मयंक गुप्ता ने पदभार संभालते ही सबसे पहले कहा कि बढ़ते साइबर अपराध ऒर अपराधियों पर कैसे अंकुश लगाया जाए और कैसे कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ऐसा प्रयास रहेगा।

 | 
मयंक गुप्ता ने आज संभाला कार्यभार

Rewari News : हरियाणा के रेवाड़ी जिले को आज नया SP मिला है।  बता दे की रेवाड़ी जिले में आज सोमवार को एसपी मयंक गुप्ता ने पदभार संभाला। 

रेवाड़ी पहुंचने पर उनका DSP रविंद्र कुमार ने गुलदस्ता देकर बड़ी विनम्रता से स्वागत किया। अधिक जानकारी के लिए बता दे की 2019 के बैच के आईपीएस अधिकारी है।

 एसपी मयंक गुप्ता ने पदभार संभालते ही सबसे पहले कहा कि बढ़ते साइबर अपराध ऒर अपराधियों पर कैसे अंकुश लगाया जाए और कैसे कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ऐसा प्रयास रहेगा।

शहर के आमजन से की अपील 

बता दे की आज हरियाणा के रेवाड़ी जिले को नया SP मिल गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ जनता से भी अपील की, कि अपराधों पर अंकुश लगाना और सभी को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस प्रशासन का काम है, लेकिन इसमें जनता का भी सहयोग जरूरी है। 

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बेवजह हुडदंग करने वालों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि नव वर्ष का स्वागत जरूर करें, लेकिन किसी के लिए परेशानी का सबब न बने, ऐसे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस कर्मियों की जानी समस्याएं

पुलिस कर्मियों पर बढ़ते काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए भी उन्होंने सुझाव दिया कि अगर किसी पुलिस कर्मी को कोई शिकायत है, तो वह बताएं, समाधान किया जाएगा और शरीर व मन की स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन और योगा जरूर करें।

साथ ही एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारी की भी बैठक भी ली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।