Haryana School Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Haryana School Holidays: जनवरी का महीना कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इसके बाद फरवरी की शुरूआत होगी। इसी बीच स्कूलों में फरवरी के महीने रहने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गई है। फरवरी के महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे इसकी जानकारी आपको यहां दे रहे है।
दरअसल हरियाणा के स्कूलों में अलग -अलग समय पर अवकाश घोषित किये जाते हैं। हाल ही में जनवरी माह में 15 दिन के शीतकालीन अवकाश खत्म हुए हैं। अब आगामी फरवरी माह में स्कूलों की कितने दिन छुट्टियां रहेगी ? इसकी पूरी लिस्ट यहां देखें....
हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में फरवरी माह के अवकाश
1. 02 - रविवार/बसंत पंचमी/छोटूराम जयंती
2. 08 - दूसरा शनिवार
3. 09 - रविवार
4. 12 - गुरु रविदास जयंती (बुधवार)
5. 16 - रविवार
6. 23 - रविवार
7. 26 - महाशिवरात्रि (बुधवार)
इसके बाद 28 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होंगी शुरू होंगी।
वहीं प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। आगामी 16 फरवरी से स्कूलों का समय : 8:00 से 2:30 बजे तक रहेगा ।