Indian Mobile User: मोबाइल फोन में सबसे ज्यादा क्या देखतें हैं भारतीय? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Indian Mobile User: आज के समय में हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। भारत विश्व का दूसरे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार बन चुका है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 5G स्मार्टफोन की शिपमेंट में यह उपलब्धि अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद सबसे ज्यादा मन में यह सवाल उठता है कि भारतीय लोग मोबाइल में सबसे ज्यादा क्या देखते हैं।
मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर Sensor Tower की “State of Mobile 2025” रिपोर्टआई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के लोग दूसरे देशों के मुकाबले मोबाइल ऐप ज्यादा डाउनलोड करते हैं और इन्हीं पर समय बीताते हैं।
ऐप के जरिए सामानों की खरीदारी करने के मामले में भारत पीछे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगा लीजिये कि ऐप के जरिए खरीदारी से होने वाली कमाई के मामले में भारत टॉप 20 देशों में भी शामिल नहीं है।
भारत में 2024 में लोगों ने ऐप डाउनलोड करना भी कम कर दिया। साल 2024 में करीब 24.3 बिलियन (2400 करोड़) ऐप डाउनलोड हुए, जबकि 2023 के 25.6 बिलियन (2500 करोड़) और 2022 के 26.6 बिलियन (2600 करोड़ से अधिक) ऐप डाउनलोड हुए। भले ही लोगों ने ऐप कम डाउनलोड हुए हो लेकिन ऐप पर समय व्यतीत करने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है।
साल 2024 में भारतीयों ने ऐप पर 1.12 ट्रिलियन घंटे (1 लाख करोड़) तक पहुंच गया। ये आंकड़ा 2023 के 991 बिलियन ( लगभग 99 हजार करोड़ ) घंटे और 2022 के 841 बिलियन घंटे (लगभग 84 हजार करोड़ घंटे) था।
सबसे ज्यादा क्या देखते भारतीय?
भारत में सोशल मीडिया और मीडिया एवं एंटरटेनमेंट ऐप सबसे पॉपुलर हैं। सबसे अधिक लोग इसी पर समय व्यतीत कर रहे हैं। हालांकि इसके डाउनलोड में भी गिरावट दर्ज की है। डेटिंग ऐप्स से IAP रेवेन्यू 25% बढ़कर $55 मिलियन (475 करोड़ रुपये) हो गया, इसमें Bumble सबसे आगे है।