home page

Breaking News: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो टक्कर लगते ही हवा में उछली फॉर्च्यूनर

 | 
Breaking News: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो टक्कर लगते ही हवा में उछली फॉर्च्यूनर

Haryana: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो हवा में उछल गई और सर्विस लेन पार खेतों में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्कॉर्पियो सवार लोग नए साल की पार्टी करके वापस लौट रहे थे। वहीं फॉर्च्यूनर में सवार परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौटते हुए खाना खाकर निकला था। हादसे में दोनों कारों के परख्च्चे उड़ गए। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वैष्णो देवी से गाजियाबाद जा रहा था परिवार

गाजियाबाद के 2 परिवार फॉर्च्यूनर गाड़ी से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। कार में बच्चे भी थे। रात वे वापस अपने घर लौट रहे थे। वह कोहंड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। जैसे ही फॉर्च्यूनर ढाबे से नेशनल हाईवे पर चढ़ी तो करनाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कटर से काटकर युवकों को निकाला बाहर

ASI मंजीत ने बताया कि हादसा बेहद भयानक था। स्कॉर्पियो के कई बार पलटने से खिड़कियां जाम हो गईं थी। ऐसे में स्कॉर्पियो को कटर से काटकर युवकों को बाहर निकाला गया। सभी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों की मदद से पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी घरौंडा पुलिस को दी गई।

घायलों की नहीं हुई पहचान 

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि कोहंड के पास स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार 7 युवक घायल हो गए। फॉर्च्यूनर में सवार एक परिवार के 2 सदस्य भी घायल हो गए। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल युवक कौन हैं। हादसे की जांच की जा रही है।