सरसों के सीजन में मुनाफे का खेल, किसानों के लिए है ये ज़रूरी रिपोर्ट

मार्च 2025 का महीना शुरू हो चुका है और सरसों के बाजार (Mustard Market) में हलचल तेज़ हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों में सरसों की आवक बढ़ रही है और इसका सीधा असर मंडियों के भाव पर पड़ता दिख रहा है।
अगर किसान भाइयों को अच्छे दाम चाहिए और व्यापारी साथी बेहतर मुनाफ़ा कमाना चाहते हैं तो इस मार्केट रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ें। यह रिपोर्ट 1 मार्च 2025 तक के ताज़ा आँकड़ों और आगामी बाजार संभावनाओं पर आधारित है।
सरसों का रेट और हालात
मार्च के पहले हफ्ते में सरसों के बाजार में मंदी (Bearish Trend) देखने को मिली। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की मंडियों में सरसों के भावों में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रमुख मंडियों के ताज़ा सरसों रेट (Prices in Mustard Market)
जयपुर: ₹6325 (₹50 की गिरावट)
दिल्ली: ₹6150 (₹25 की मंदी)
चरखी दादरी: ₹6125 (₹25 का नुकसान)
गोयल कोटा: ₹6050 (₹150 की भारी गिरावट)
मुरैना: ₹5700 (₹50 की कमी)
खैरथल: ₹5900 (₹50 की गिरावट)
टोंक: ₹6030 (₹50 की गिरावट)
निवाई: ₹6050 (₹50 की कमी)
हालांकि, कुछ जगहों पर भाव स्थिर बने रहे। बरवाला, हिसार, ग्वालियर और सिवानी में कोई बदलाव नहीं हुआ और भाव क्रमशः ₹5800, ₹5900, ₹5800 और ₹5800 पर बने रहे।
आवक और सप्लाई की स्थिति
फ़रवरी के अंतिम हफ्ते से लेकर मार्च की शुरुआत तक सरसों की आवक (Supply) धीमी थी, लेकिन राजस्थान में मंडी हड़ताल खत्म होने के बाद अब तेजी से आवक बढ़ने के आसार हैं। 1 मार्च तक सरसों की कुल आवक 3.5 लाख बोरी के करीब दर्ज की गई है, लेकिन यह आँकड़ा अगले सप्ताह 4-5 लाख बोरी तक पहुँच सकता है।
सरसों की प्रोसेसिंग यूनिट्स का हाल
सरसों की प्रोसेसिंग यूनिट्स और ऑयल मिल्स पर भी मंदी का प्रभाव देखा गया। सलोनी प्लांट (Saloni Plant) और अन्य प्रोसेसिंग यूनिट्स में सरसों के भावों में गिरावट आई है।
शमसाबाद, आगरा: ₹6850 से घटकर ₹6750 (₹100 की गिरावट)
दिगनेर, आगरा: ₹6850 से ₹6750 (₹100 की मंदी)
अलवर: ₹6850 से ₹6800 (₹50 की गिरावट)
कोटा: ₹6775 से ₹6650 (₹125 की गिरावट)
क्या आगे हो सकता है? (Market Predictions)
मार्च में सरसों की आवक बढ़ने के साथ ही यह देखना अहम होगा कि क्या भाव स्थिर रहेंगे या और गिरावट आएगी। यदि स्टॉकिस्ट और ऑयल मिलर्स ज्यादा स्टॉक नहीं खरीदते, तो भाव और नीचे जा सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, सरसों की कीमतें अगले दो हफ्तों में और ₹100-₹200 प्रति क्विंटल तक गिर सकती हैं। हालांकि, अप्रैल के पहले हफ्ते में सरसों के भाव में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कई ऑयल मिल्स खरीदारी बढ़ा सकती हैं।