home page

PM Kisan Yojana: जल्द ही सभी किसानों के खातों में आएंगे 4000 रुपये! करना होगा ये काम

 | 
जल्द ही सभी किसानों के खातों में आएंगे 4000 रुपये!

 PM Kisan Yojana: अगर आप भी किसान हैं तो आज की खबर आपके लिए है। किसान लंबे समय से 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आज हम आपको इससे जुड़ी ताजा अपडेट की जानकारी देने जा रहे हैं। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया जाएगा, इस दौरान किसानों को बड़ी सौगात भी दी जा सकती है, ऐसी कई खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

किसानों के लिए जरूरी खबर

उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सहायता राशि 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपये की जा सकती है, हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई बड़ा अपडेट साझा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपये की सहायता राशि मिलती है, इस तरह एक साल में 6000 रुपये की राशि मिलती है।

इस दिन जारी होगी 19वीं किस्त

अब किसानों को 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, अब तक 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 19वीं किस्त के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनवरी के आखिरी या फरवरी की शुरुआत में इसे DBT के जरिए किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। किसान भी इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

ऐसे चेक करें स्टेटस

इसके लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

यहां आपको योजना का लिंक दिखाई देगा, अब आपको इस पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद आपको अपना राज्य, जिला या गांव चुनना होगा।

अब आपको दिखाई देगा कि आपको योजना का लाभ मिला है या नहीं।