Haryana Weather Alert: हरियाणा के 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, देखें मौसम पुर्वानुमान
Weather Update: हरियाणा में मौसम में परिवर्तन हो गया है। अलसुबह की जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। वहीं 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इन अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 फीसदी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से ठंड बढ़ने के आसार है लेकिन कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में ऑरेंजअलर्ट जारी किया है।
वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। सोनीपत,रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात हैवी रेन अलर्ट जारी किया है।
मौसम में दिखेगा बदलाव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।