home page

Civic Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता BJP में हुए शामिल

 | 
Civic Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता BJP में हुए शामिल

Haryana Civic Elections 2025: हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश मेहता ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजेश मेहता विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, उन्होंने अब फिर से भाजपा में वापसी कर ली है।

इसे अंबाला शहर में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि राजेश मेहता स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी राजेश मेहता का पार्टी में स्वागत किया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।