home page

हरियाणा में पत्नी के साथ लड़ाई झगड़े में गई सरपंची, लव मैरिज वाली पत्नी ने किया ये काम

 | 
हरियाणा में पत्नी के साथ लड़ाई झगड़े में गई सरपंची, लव मैरिज वाली पत्नी ने किया ये काम

हरियाणा के हिसार जिले के रायपुर गांव के सरपंच को जिला उपायुक्त ने सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें लव मैरिज करने वाली पत्नी ने केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद सरपंच सुनील कुमार की सरपंची चली गई है।

जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार ने सुमन नामक लड़की के साथ लव मैरिज की थी। दोनों ने 2021 में लव मैरिज की थी। सुमन के मुताबिक दोनों की 2018 में मुलाकात हुई थी, उस दौरान सुनील ने उससे एलएलबी की पढाई करने का बोला था।

2022 में दर्ज करवाया था केस 

इस मामले में सुमन ने बताया कि शादी के करीब एक साल बाद उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। सुमन की शिकायत पर 17 नवंबर 2022 को कई धाराओं के तहत सुनील कुमार और उसके एक साथी प्रमोद पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था।

सुनील की पत्नी सुमन ने उसपर दहेज उत्पीड़न, किडनैपिंग और गर्भपात का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में अब लंबी जांच के बाद जिला उपायुक्त अनीश यादव ने हरियाणा पंचायती रात अधिनियम 51 के तहत उसे सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया है।