Haryana News: हरियाणा में जल्द जारी होगी CMO की लिस्ट, 777 CMO को भी मिलेगी नियुक्ति

Haryana News: हरियाणा में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी पूरी होगी। वहीं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी CMO का पद भर सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव एक्टिव हो गई है।
आरती राव अपने गृह क्षेत्र महेंद्रगढ़ में अच्छे और इमानदार CMO की तलाश कर रही है। जिसकी वजह से CMO की लिस्ट आने में वक्त लग रहा है। कई दिनों स्वास्थ्य विभाग में कमी बनी हुई है। यहां तक की 7 जिलों में CMO के पद भी खाली है।
स्वास्थ्य विभाग की कमियां दूर करने में लगी आरती राव
नायब सैनी की नई सरकार के गठन के बाद अटेली विधानसभा से विधायक एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती सिंह राव को हेल्थ मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद आरती राव स्वास्थ्य विभाग की कमियां पूरी करने में लगी हैं।
इसके तहत करीब 2 महीने पहले स्वास्थ्य विभाग में खाली 777 सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए परीक्षा हुई और उनका रिजल्ट भी निकाल दिया गया। लेकिन उनकी नियुक्ति अभी तक अटकी हुई है। इनकी नियुक्ति जल्द ही इनके स्थानों पर हो जाएगी।
7 जिलों में नहीं हैं स्थायी CMO
प्रदेश में 7 जिलों में स्थायी CMO नहीं है। इनमें झज्जर, कुरुक्षेत्र, जींद, दादरी, फतेहाबाद और गुरुग्राम शामिल है। इनमें अधिकांश दक्षिणी हरियाणा के जिले हैं। इन जिलों में CMO के अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए हैं।
महेंद्रगढ़ में मिले इमानदार CMO
आरती राव महेंद्रगढ़ के अटेली से विधायक हैं। आरती राव जिला महेंद्रगढ़ के लिए एक ईमानदार सीएमओ चाहती हैं। उनकी लिस्ट में भिवानी के CMO डा. रघुवीर का नंबर नारनौल CMO लाने में एक नंबर पर है, लेकिन डा. रघुवीर हिसार तबादला चाहते हैं।
जल्द आएगी सीएमओ व एसएमओ की लिस्ट
आरती सिंह राव के नजदीकी रहने वाले लोगों की माने तो जल्द ही सीएमओ व एसएमओ की लिस्ट आएगी। जिसके बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।