Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज भी होगी इन जिलों में झमाझम बारिश, ओलावर्ष्टि को लेकर जारी हुआ अलर्ट
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम के तेवर बदल चुके है। अब हरियाणा में असली ठंढ को दौर शरू होने वाला है। प्रदेश में कल कई जिलों बारिश के साथ ओलावर्ष्टि ने अब ठंडक बड़ा दी है। बता दे की आज हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है।
आज भी हरियाणा में बारिश को दौर शरू रहने वाला है। आज सुबह पानीपत समेत कई जगह बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे है।
वहीं 19 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर,पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और चरखी दादरी शामिल हैं। यहां शीतलहर भी चलेगी। शुक्रवार को सबसे ज्यादा सोनीपत में 29MM बारिश हुई।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि बारिश के बाद नमी से फसलों में कीटों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में किसान फसलों की निगरानी करें और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों व कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर ही फसल पर दवा का छिड़काव करें।