home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ऐेसे में मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है।


आज इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट 
मौसम विभाग ने आज 17 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय धुंध भी छाई रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज से बारिश की संभावना है। 

बारिश से कम होगा धुंध का असर 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगर बादलवाई छाएगी तो धुंध का असर कम हो जाएगा। उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिसको अरब सागर से नमी मिलेगी। यह हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बादलवाई और बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट  2

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट न 4444
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट  5555