home page

Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?

 | 
Haryana Rain Alert:  हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Rain Alert: हरियाणा  में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज 10 जनवरी की रात से मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में दो दिन बारिश की संभावना है। 


बारिश से मौसम में होगा बड़ा बदलाव 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज रात से ही प्रदेश में मौसम बदलेगा। जिसके बाद बादल छाएंगे और धुंध कम हो जाएगी। कल और परसों यानी 11-12 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं। कल दोपहर बाद बारिश आने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। इससे दिन का तापमान गिरेगा और रात का पारा बढ़ेगा। 11 और 12 जनवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना है। 

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। बारिश के साथ- साथ यहां ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। 

Rain Alert, Barish ka Alert, Haryana Weather News, Haryana  weather update, Mausam, Breaking news, Rain, Rain Alert, Haryana Mausam Update, IMD, Mausam Alert, Haryana Rain Alert, Barish, Haryana Rain Alert, Mausam Update, WEather Update2

Rain Alert, Barish ka Alert, Haryana Weather News, Haryana  weather update, Mausam, Breaking news, Rain, Rain Alert, Haryana Mausam Update, IMD, Mausam Alert, Haryana Rain Alert, Barish, Haryana Rain Alert, Mausam Update, WEather Update 4Rain Alert, Barish ka Alert, Haryana Weather News, Haryana  weather update, Mausam, Breaking news, Rain, Rain Alert, Haryana Mausam Update, IMD, Mausam Alert, Haryana Rain Alert, Barish, Haryana Rain Alert, Mausam Update, WEather Updatedddd