home page

Haryana News: हरियाणा पुलिस के SPO ने बेटे और बहू को मारी गोली, सामने आई ये बड़ी वजह

 | 
Haryana News: हरियाणा पुलिस के SPO ने बेटे और बहू को मारी गोली, सामने आई ये बड़ी वजह

हरियाणा के हिसार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हरियाणा पुलिस में SPO के पद पर तैनात एक शख्स ने अपने बेटे और बहू को गोली मार दी।

आरोपी ने बेटे के सीने और बहू की पीठ पर गोली मारी। दोनों को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला हिसार के गांव बीड़ बबरान का है। सूत्रों के मुताबिक SPO के पद पर तैनात आरोपी कश्मीर सिंह ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपने बेटे कंवलप्रीत (26) और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (24) को गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि बहू और बेटे ने आरोपी को शराब पीने से रोका था। इस बात से कश्मीर सिंह गुस्सा हो गया और उसने बेटे बहू पर गोली चला दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।