home page

हरियाणा पुलिस के SPO ने बेटे- बहू को गोली मारने के बाद लगाई फांसी, हालत गंभीर

 | 
हरियाणा पुलिस के SPO ने बेटे- बहू को गोली मारने के बाद लगाई फांसी, हालत गंभीर

हिसार में हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पद पर तैनात व्यक्ति ने बेटे और बहू को गोली मारकर घर में फांसी लगा ली। तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 

मिली जानकारी के अनुसार मामला हिसार के गांव बीड़ बबरान का है। घटना रविवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। हरियाणा पुलिस में SPO के पद पर तैनात कश्मीर सिंह ने बेटे कंवलप्रीत (26) और बहू गुरप्रीत कौर (24) को गोली मार दी। 

जिसके बाद गुरप्रीत और कंवलप्रीत को खून से लथपथ हालत में सपरा अस्पताल लेकर आए। कंवलप्रीत की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद कश्मीर सिंह कहीं चला गया।

लेकिन कुछ देर बाद घर लौटकर उसने भी फांसी लगा ली।  इसके बाद उसे सर्वोदय अस्पताल लाया गया। उसे ICU में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक SPO के पद पर तैनात कश्मीर सिंह को बहू और बेटे ने शराब पीने से रोका था। इस बात से कश्मीर सिंह गुस्सा हो गया और उसने बेटे बहू पर गोली चला दी। इसके बाद खुद भी घर  पर फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।