home page

Haryana Nikay Chunav Result: हरियाणा निकाय चुनाव में कौनसे शहर में कौन आगे कौन पीछे, देखें पूरी लिस्ट

 | 
Haryana Nikay Chunav Result: हरियाणा निकाय चुनाव में कौनसे शहर में कौन आगे कौन पीछे, देखें पूरी लिस्ट

फरीदाबाद में मेयर प्रत्याशी भाजपा की प्रवीण जोशी चौथे राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी से 1,18,656 वोट से आगे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी लता चंदीला को 9519 वोट मिले हैं, तो वहीं बसपा की मनसा पासवान को 2063 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर आम आदम पार्टी की प्रत्याशी निशा दलाल को 2048 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी ने 31757 वोट की बढ़त ली है। 

सिरसा में छठे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। BJP+HLP प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप 5097 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जसविंदर कौर 17123 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। रोहतक में 5वें राउंड में भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि 21352 वोटों से आगे चल रहे हैं और सूरजमल किलोई पीछे चल रहे हैं। 

हिसार मेयर पद से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली 6 राउंड के बाद 30862 वोटों से आगे चल रहे हैं। हिसार वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी भीम महाजन 2311 वोटों से जीत गए हैं। हिसार वार्ड 8 से निर्दलीय प्रत्याशी रवि जीत गए हैं। हिसार वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी उषा 75 वोटों से जीती। 20487 वोटो के साथ भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जीतने वाली अंबाला की पहली मेयर बनी शैलजा संदीप सचदेवा।

भिवानी जिले के कुल 3 नगर पालिकाओं के परिणाम

1. बवानी खेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुंदर अत्री ने निर्दलीय प्रत्याशी पंकज मेहता को 1385 मतों से हराया। सुंदर अत्री को 5202 मत प्राप्त हुए, वहीं पंकज मेहता को 3817 मत मिले।

2. सिवानी नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय वंदना केडिया ने निर्दलीय अनु लोहिया को 1251 मतों से हराकर जीत दर्ज की। वंदना केडिया को 5277 और अनु लोहिया को 4026 मत प्राप्त हुए। 

3. लोहारू नगरपालिका चुनाव में लोहारू से चैयरमेन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार 43 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी राम भगत से जीते। यहां पर प्रदीप कुमार को 1459 और राम भगत को 1416 मत प्राप्त हुए।

भिवानी लोहारू नगर पालिका पार्षद पद परिणाम

  • वार्ड नंबर 1- पूजा
  • वार्ड नंबर 2- सुनील सोलंकी
  • वार्ड नंबर 3- राजेश कुमार सैनी
  • वार्ड नंबर 5- संजू कुमारी
  • वार्ड नंबर 6- प्रीति
  • वार्ड नंबर 7- अशोक कुमार
  • वार्ड नंबर 8- संतलाल
  • वार्ड नंबर 9- रवि अग्रवाल
  • वार्ड नंबर 10- जय सिंह
  • वार्ड नंबर 11 - पूजा सैनी
  • वार्ड नंबर 12- दिव्या
  • वार्ड नंबर 13 अजय शर्मा 1 वोट से जीते
  • वार्ड नंबर 14- अतर सिंह

भिवानी निकाय चुनाव नगर पालिका बवानी खेड़ा

  • वार्ड नंबर 1- किरण
  • वार्ड नंबर 2- दीपक सैनी 
  • वार्ड नंबर 3- अशोक कुमार 
  • वार्ड नंबर 4- रेणु
  • वार्ड नंबर 5- रिंकू 
  • वार्ड नंबर 6- कविता 
  • वार्ड नंबर 7- राजबाला 
  • वार्ड नंबर 8- विजयी घोषित
  • वार्ड नंबर 9- सुमित्रा
  • वार्ड नंबर 10- मनीषा
  • वार्ड नंबर 11- बलराम
  • वार्ड नंबर 12- पुष्पा
  • वार्ड नंबर 13- सुभाषचन्द
  • वार्ड नंबर 14- रेनू देवी
  • वार्ड नंबर 15- कमलेश
  • वार्ड नंबर 16- बसन्ती देवी