home page

Haryana News: करनाल वासियों के लिए राहत भरी खबर! ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

 | 
करनाल वासियों के लिए राहत भरी खबर! ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

 करनाल वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। यहां के लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 4 किलोमीटर है और इस पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

2 चरणों में पूरा होगा फ्लाईओवर का काम

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर बनाने का काम 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसई धर्मवीर का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का मुख्य पिलर सेक्टर-14 के पास बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी और हादसे भी टलेंगे। इस फ्लाईओवर के बनने से काफी ज्यादा करनाल वासियों को राहत मिलने वाली है और जाम से मुक्ति मिलने वालीहै। जिससे कि उनका शहर में आना जाना काफी आसान हो जाएगा।