home page

Haryana News: हरियाणा में तेज रफ्तार कार ने देवरानी- जेठानी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी घायल

 | 
Haryana News: हरियाणा में तेज रफ्तार कार ने देवरानी- जेठानी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी घायल

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। वहीं आरोपी कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। 

खेत से पितृों का पूजन कर लौट रही थी दोनों

ये हादसा इसराना उपमंडल के गांव शाहपुर में हुआ। इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में घायल महिला माला ने बताया कि वह गांव शाहपुर इसराना की रहने वाली है। 24 जनवरी की सुबह वह अपनी देवरानी अंजू के साथ खेतों में बने पितृ स्थल से पूजा कर घर लौट रही थी। दोनों रास्ते पर पैदल चल रहे थे।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 

इसी दौरान गांव लाखू बुआना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में देवरानी अंजू की मौत हो गई। वहीं माला की हालत गंभीर है। 

हादसे की शिकायत जेठानी माला ने ही पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।