Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारी खुश! सरकार ने बढ़ाया ये भत्ता

हरियाणा सरकार के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दे दी है। जिसकी चर्चा हम आपसे नीचे करने वाले हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इस पोस्ट को पूरा पड़े और अच्छे से पूरी जानकारी ले।
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी की है।
बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया है। पहले सरकारी कर्मचारियों को बच्चों के लिए 1125 रुपये शिक्षा भत्ता मिलता था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
अब नायब सिंह सैनी सरकार ने इसे बढ़ाकर 2812 रुपये कर दिया है। इसको लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।