home page

Haryana News: हरियाणा में बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप

 | 
Haryana News: हरियाणा में बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप 

Haryana News: हरियाणा में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया पर दुष्कर्म का आरोप लगा है और  हिसार के आदमपुर में केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा की पीड़ित युवती ने देवेंद्र बूड़िया पर विदेश भेजने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार बूड़िया उससे कहता था कि मेरी सलमान खान से पहचान है। तुम्हें मैं स्टार बना दूंगा और विदेश भेजने का भी झांसा दिया।

पीड़िता के मुताबिक बूड़िया ने चंडीगढ़ के होटल हयात और राजस्थान के जयपुर में अपने फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने उसका विरोध किया तो उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

बाद में उसने हिम्मत कर युवती ने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अब पुलिस तक ये मामला पहुंचा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले देवेंद्र बूड़िया पर IPC की धारा 376, 354 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।