home page

Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

 | 
 हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बुरी खबर

Kache Karmchari Haryana News Today: हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की छटनी का दौर शुरु हो गया है। मुख्य सचिव ने विभागों को लेटर लिखकर इस बाबत जानकारी मांगी है। हरियाणा सरकार की और से सभी विभागों/ बोर्ड/ निगमनो से आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के  तहत लगे ग्रुप-सी और डी के कर्मचारियों की सही जानकारी मांगी है।


कच्चे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
मुख्य सचिव ने अधिकारी से पूछा है कि कितने कर्मचारी हटाए गए हैं और कितने की जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर होती है। HSSC की ओर से ग्रुप सी और डी के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया था उनकी नियुक्ति के बाद कच्चे कर्मचारी की छंटनी का काम शुरु कर दिया हैय़ इसी बीच मुख्य सचिव विवेक जोशी की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है। 
 
20 हजार कर्मचारियों की भर्ती
मुख्य सचिव ने सभी प्रबंध निदेशको, मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्त, रजिस्टर हाई कोर्ट और जिला उपयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उनके विभागों में जो भी कर्मचारी ग्रुप-C और D के आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे हुए और नियुक्ति के बाद हटाई गए है उनकी पद अनुसार सूचना जल्द से जल्द भेजी जाए। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करीब 20000 भर्तियां की है।


एक्शन मोड मे सरकार
अब नियमित भर्ती होने पर ग्रुप सी और डी के उन कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए गए हैं, जहां नियमित नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में अब कच्चे कर्मचारियों की नौकरी पर भी तलवार लटक गई है, सरकार इस मामले को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है।

काफी विचार विमर्श करने के बाद ही इस पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।