हरियाणा में नगर निगम का इंजीनियर सस्पेंड, दो दिन पहले ही कमिश्नर ने सौंपी थी ये बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा के पानीपत में नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। हेडक्वार्टर ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने को लेकर आदेश भी जारी कर दिए है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उन्हें चंडीगढ़ मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।
यहां देखें आदेश ....
2 दिन पहले ही मिली थी ये जिम्मेदार
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की पहचान गोपाल कलावत के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पानीपत नगर निगम के कमिश्नर डॉ. पंकज यादव ने 2 दिन पहले ही निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यभार सौंपे थे।
इनमें गोपाल कलावत को सबसे ज्यादा विभाग और जिम्मेदारियां दी गई थी। उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें आधे से ज्यादा शहर का जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथी ही उन्हें इलेक्ट्रिकल विभाग का इंचार्ज भी बनाया गया था।