home page

Haryana News: हरियाणा के हिसार और महेंद्रगढ़ में आज नहीं आयेंगें सीएम सैनी, इस वजह से किया दौरा रद्द

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार (27 दिसंबर) को हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र और महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित जनसभा को रद्द कर दिया गया है।
 | 
आज नहीं आयेंगें सीएम सैनी

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  आज हरियाणा के हिसार और महेंद्रगढ़ जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री के की रैली रद्द कर दी है। 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार (27 दिसंबर) को हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र और महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित जनसभा को रद्द कर दिया गया है।

जित के बाद कर रहे है धन्यवाद रैली 
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर विधानसभा में जाकर लोगों की समस्याएं सुन और जित का धन्यवादी दौरा कर रहे है। वह अब तक कई विधानसभाओं में जनसभा कर चुके हैं और लोगों को बड़ी परियोजनाओं की भी सौगात दे चुके है। इसी को लेकर आज हिसार के नलवा और महेंद्रगढ़ विधानसभा में जनसभा थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

खर्च हुए थे लाखों रूपए 
बता दें हरियाणा के सीएम के दौरे को लेकर लाखों खर्च हो चुके थे।  एक दिन पहले ही भाजपा नेताओं और प्रशासन ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। बारिश की संभावना को देखते हुए यहां वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए थे।

लेकिन रैली रद्द होने से आयोजकों में मायूसी है। बहरहाल देश के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इसी के जलते हरियाणा के सीएम के आज के दौरे रद्द रहेंगें।