home page

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए साल से लागू होंगे ये बड़े नियम

सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियम का मुख्य लक्ष्य PF खाताधारकों को अधिक सुविधा प्रदान करना और उनके रिटायरमेंट फंड को बेहतर तरीके से रिवाइज करना है PF update।

 | 
नए साल से लागू होंगे ये बड़े नियम

PF update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी पेश की है। आपको बता दें कि आने वाले साल में EPFO अपने सभी उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधाओं से रूबरू कराएगा। इस सुविधा का लाभ आपको नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा और बदले हुए नियमों के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियम का मुख्य लक्ष्य PF खाताधारकों को अधिक सुविधा प्रदान करना और उनके रिटायरमेंट फंड को बेहतर तरीके से रिवाइज करना है PF update।

इसके अलावा इसका फायदा सिर्फ निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को ही नहीं मिलेगा बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में सभी जानकारी, लेख के नीचे बने रहें।

एटीएम से PF का पैसा निकालने की सुविधा
EPFO ने बड़ा ऐलान किया है कि अब से सभी सब्सक्राइबर अपने प्रोविडेंट फंड का पैसा सीधे ATM से निकाल सकेंगे। यह सुविधा वर्ष 2025 से शुरू की जाएगी, तथा पीएफ निकासी के लिए एक विशेष कार्ड भी जारी करने का आदेश दिया गया है। यह केवल कर्मचारियों को दिया जाएगा, ताकि वे एटीएम का भी लाभ उठा सकें।

लाभ: PF update

पैसे निकालने की प्रक्रिया आसान और तेज होगी।

समय की बचत होगी।

कभी भी पैसे निकाले जा सकेंगे।

कर्मचारियों के अंशदान की सीमा में बदलाव

कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आने वाली है। बताया जाएगा कि वर्तमान में ईपीएफ खाते के तहत कर्मचारी हर महीने अपने मूल वेतन का 12% अंशदान करता है। हालांकि, अब इस नियम में बदलाव किया जाएगा, तथा नए नियम के तहत कर्मचारी को अपने वेतन का 12% से अधिक हिस्सा पीएफ में अंशदान करने की सुविधा दी जाएगी।

संभावित लाभ:

सेवानिवृत्ति के बाद एक बड़ा फंड उपलब्ध होगा।

पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

बेहतर निवेश विकल्प उपलब्ध होंगे।

ईपीएफओ का आईटी सिस्टम अपग्रेड
ईपीएफओ अपने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। आपको बता दें कि इस प्रक्रिया से पीएफ दावेदारों और लाभार्थियों को न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपनी जमा राशि निकालने का शानदार अवसर मिलेगा। यह अपग्रेड जून 2025 से शुरू किया जाएगा।

लाभ:

दावों का तेजी से निपटान।

पारदर्शिता में वृद्धि।

धोखाधड़ी के मामलों में कमी।

रिटायरमेंट प्लानिंग में सुधार

नए नियम के तहत कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग में सुधार किया जा रहा है। आपको बता दें कि सभी पीएफ खाताधारकों को अपने रिटायरमेंट फंड को बेहतर तरीके से संशोधित करने का अवसर दिया जाएगा और इसके चलते अधिक योगदान की सुविधा, इक्विटी निवेश के विकल्प के साथ वे अपने भविष्य के लिए अधिक पैसा और अतिरिक्त चीजें जुटा पाएंगे।