Haryana News: हरियाणा के CM के पूर्व मीडिया सलाहकार ने दिल्ली सरकार को दिखाया आईना, किया ये बड़ा काम

Haryana: अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना जल को लेकर हरियाणा पर दिए गए बयान के बाद हरियाणा भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी पर और भी जोरदार तरीके से जुबानी हमला करते नजर आ रहे हैं।
आज भाजपा नेताओं ने पहले सोनीपत में विरोध प्रदर्शन किया और शाम होते-होते भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर डोडवा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना के अंतिम घाट दहिसरा पहुंचे और वहां उन्होंने यमुना का पानी पिया और अरविंद केजरीवाल पर जमकर जुबानी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी जनता को पूरी तरह से धोखा दे रही है और पिछले 10 सालों में वे दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में पूरी तरह से साफ पानी दिल्ली में प्रवेश करता है, यह नहाने और पीने के लिए भी पूरी तरह से उपयुक्त है। जबकि जब यमुना दिल्ली से दोबारा हरियाणा के फरीदाबाद में प्रवेश करती है तो यह पूरी तरह से प्रदूषित और लगभग मृत हो चुकी होती है। अपनी हार को नजदीक देखकर केजरीवाल पूरी तरह बौखला गए हैं
राजीव जैन ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी हार को नजदीक देखकर पूरी तरह बौखला गए हैं और दिल्ली की जनता उन्हें आगामी 5 फरवरी को हराकर विकास कार्य न करवाने का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से अनुरोध किया कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएं, ताकि हरियाणा की जनता के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिल सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसबीर डोडवा, पूर्व पार्षद नंदकिशोर भारद्वाज, सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी एसएस सांगवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।