home page

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर मिली पैरोल, जानें लेटेस्ट अपडेट

 | 
Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर मिली पैरोल, जानें लेटेस्ट अपडेट

Haryana: हरियाणा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर पैरोल मिल गई है। वह सुबह 5:30 बजे सुनारिया जेल से बाहर आया। बताया जा रहा है कि उसके साथ हनीप्रीत भी मौजूद थी।

जानकारी के मुताबिक बाबा को 20 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम 2017 के बाद पहली बार सिरसा डेरा पहुंच रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा सुनारिया जेल से बाहर आया। इस बार राम रहीम बागपत के बरनावा नहीं, बल्कि सिरसा डेरा जा रहा है।

जानिए कितनी बार मिली पैरोल

  • 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल मिली।
  • 21 मई 2021 को एक दिन की पैरोल मिली।
  • 7 फरवरी 2022 को 21 दिन की पैरोल।
  • जून 2022 में एक महीने की पैरोल।
  • अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल।
  • 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल।
  • 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल।
  • नवंबर 2023 में 29 दिन की फरलो।
  • 19 जनवरी 2024 को 60 दिन की पैरोल।
  • 12 अगस्त को 21 दिन की फरलो।
  • 1 अक्टूबर को 21 दिन की पैरोल।
  • 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल।