हरियाणा के इस जिले में कल लगेगा परिवहन मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, हाथो हाथ हल करेंगें लोगों की समस्या
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के लोगों की कल हर समस्या का तुरंत हल होगा। अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में सैनी सरकार द्वारा जगह जगह पर जनता दरबार लगाए जाते है और लोगों की समस्या सुनी जाती है।
उसकी के चलते कल यानि 23 दिसम्बर को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज , सोमवार को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनेंगे।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रत्येक माह सोमवार का दिन तय किया था जिसमें विभागीय अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद रहेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके।
जनता कैंप में केवल अम्बाला छावनी के लोगों की समस्याओं को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक सुना जाएगा और हो सके उतनी समस्याओं का निवारण किया जायगा।