Haryana News: हरियाणा से महाकुंभ जाने वाली इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, जानें शेड्यूल
Jan 27, 2025, 09:55 IST
| 
Railway News: अगर आप महाकुंभ स्नान के लिए हरियाणा से प्रयागराज जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है और कई के स्टेशनों में बदलाव किया गया है। परेशानी से बचने के लिए यात्री घर से निकलने से पहले शेड्यूल जरूर चेक कर लें।
भारतीय रेलवे के मुताबिक प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं कुछ के स्टेशन और समय में भी बदलाव किया गया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। भिवानी-प्रयाग एक्सप्रेस रेल सेवा के स्टेशन में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को महाकुंभ जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इन ट्रेनों के बदले गए स्टेशन
- गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयाग एक्सप्रेस रेल सेवा 27 जनवरी से 03 फरवरी तक भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल तक ही चलेगी।
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस रेल सेवा 28 जनवरी से 04 फरवरी तक प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल से भिवानी तक चलेगी।