home page

Haryana CET Exam: हरियाणा में CET परीक्षा को लेकर सीएम का बड़ा बयान, जानिये कब होगी परीक्षा?

 | 
Haryana CET Exam: हरियाणा में CET परीक्षा को लेकर सीएम का बड़ा बयान, जानिये कब होगी परीक्षा?

CET Exam: हरियाणा में CET परीक्षा को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में बताया कि CET का पेपर मई माह में आयोजित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने अभिभाषण के दौरान बताया कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन और प्रदेश सरकार द्वारा CET के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। सीएम ने बताया कि आज के ही दिन साल भर पहले हमें सेवा का मौका मिला। आज का दिन मेरे लिए गौरव का दिन है। 

सीएम ने आगे कहा कि हरियाणा की जनता ने हम पर विश्वास किया और अब हम नॉनस्टॉप काम कर रहे हैं। जनता ने तीसरी बार हमें आशीर्वाद दिया है। बीजेपी सरकार ने सत्ता में आते ही युवाओं को नौकरियां दी। 

सीएम सैनी ने कहा कि जनता में हमें तीसरी बार सदन में भेज कर इतिहास बनाया है। अब निकाय चुनाव की जीत ने इतिहास रच दिया है। सीएम सैनी ने हरियाणा के पूरे परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

आलोचना करना विपक्ष का अधिकार

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बजट सत्र का समापन 4 दिन में हो जाता था। लेकिन अब अध्यक्ष जी ने सभी को बोलने का पूरा मौका दिया। आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है। लेकिन विपक्ष को अपना आकलन भी करना चाहिए। 

विपक्ष का कहना है हमने काम नहीं किया। हमने पिछले चार दिनों में सब की बात सुनी। मैंनें किसी की बात में दखल नहीं दिया। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण आज जीरो है। 

सरकार ने किए इतने काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हरियाणा में डायलिसिस मुक्त किया। हमने बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां दी। शहरी आवास योजना के तहत 30- 30 गज के प्लाट दिए। क्रीमी लेयर की आयु सीमा को बढ़ाया। आयकर सीमा को 6 लाख से बढ़कर 8 लाख किया। 

बीजेपी सरकार ने किसानों को जमीन पर मालिकाना हक दिया। हमने कम समय में 26000 नौकरियां देने का काम किया। किसानों की फसल MSP पर खरीदने का फैसला लिया। महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना शुरू किया।