home page

Central Government Employees: कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, हर 3 महीने में बदलेगा DA

 | 
कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, हर 3 महीने में बदलेगा DA

Central Government Employees:  केंद्रीय कर्मचारियों और श्रमिकों का परिसंघ लगातार सरकार से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA गणना के फॉर्मूले में बदलाव करने की अपील कर रहा है, ताकि केंद्रीय कर्मचारियों को हर 3 महीने में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सके। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट सचिव को एक पत्र भी लिखा गया था।Central Government Employees

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अहम खबर

पत्र में परिसंघ के महासचिव एसबी यादव ने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना में सुधार करने का भी अनुरोध किया था। आज हम आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। केंद्रीय कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में अलग-अलग विभागों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों का भी जिक्र किया गया। Central Government Employees

पत्र में इन मुद्दों का जिक्र किया गया

इसके साथ ही DA गणना पद्धति में असमानता का भी जिक्र किया गया, सरकारी बैंकों के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए DA गणना का फॉर्मूला केंद्र सरकार के अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के DA गणना फॉर्मूले से अलग है। इस दौरान कन्फेडरेशन का कहना है कि 12 महीने के औसत की जगह 3 महीने का औसत लागू किया जाना चाहिए, इससे कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। गणना पद्धति में समानता लाने पर भी खास ध्यान दिया गया है।Central Government Employees

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए यह लाभ

पत्र में लिखा गया कि बैंकिंग कर्मचारियों का DA हर 3 महीने में बदला जाता है, इसी तरह केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 6 महीने से 0.9% DA से वंचित रखा जा रहा है। जिस तरह से बैंक और LIC कर्मियों को पॉइंट टू पॉइंट DA मिलता है, उसी तरह से हमें भी DA मिलना चाहिए।Central Government Employees