दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 29 उम्मीदवारों की सूची की जारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। मालवीय नगर से सतीष उपाध्याय, गांधी नगर से अरविंद सिंह लवली और कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने परवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।
किसे कहां से मिला टिकट
बीजेपी ने आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोगई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद,बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर के पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को मैदान में उतारा है।