home page

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP की हरप्रीत बबला होगी चंडीगढ़ की नई मेयर, AAP को झटका

 | 
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP की हरप्रीत बबला होगी चंडीगढ़ की नई मेयर, AAP को झटका

हरियाणा की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की AAP पार्टी को दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ नगर निगम में BJP की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं।

उन्होंने क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) के बाद 2 वोटों के मार्जन से जीत हांसिल की है। भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले।

गठबंधन के बाद भी हारी आप- कांग्रेस

बता दें की आप- कांग्रेस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत था। इसके बावजूद उनकी उम्मीदवार हार गई। मेयर चुनाव में भाजपा (BJP) के पास सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। वहीं, AAP के 13 और कांग्रेस के 6 के अलावा एक सांसद मनीष तिवारी समेत 20 वोट थे।

मेयर चुनाव के नतीजे से साफ है कि यहां AAP-कांग्रेस गठबंधन के 3 वोट भाजपा के पक्ष में हुए हैं। वहीं, दिल्ली चुनाव से पहले AAP के लिए यह बड़ा झटका है। पिछले एक साल के टर्म में यहां AAP के कुलदीप कुमार टीटा मेयर थे, लेकिन अब भाजपा ने उनसे चंडीगढ़ निगम की सत्ता छीन ली है।

दिल्ली के चुनाव पर पड़ेगा असर

माना जा रहा हैकि मेयर चुनाव के नतीजे के बाद अब दिल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही कांग्रेस और AAP के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, भाजपा (BJP) का कहना है कि चंडीगढ़ में विकास न होने की वजह से अंतरात्मा की आवाज सुनकर पार्षदों ने भाजपा के हक में मतदान किया है। वहीं, अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मतदान हो रहा है।