home page

Bank Holiday: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, 31 जनवरी से पहले ही निपटा लें जरूरी काम

 | 
Bank Holiday: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, 31 जनवरी से पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays: जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और इसके बाद फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना है तो समय रहते पूरा कर लीजिए।

 क्योंकि फरवरी में बैंकों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। RBI ने अगले महीने यानि फरवरी में बैंको की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार फरवरी में लगभग 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।


दरअसल, फरवरी में कुछ ऐसे त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से करीब आधा महीना बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें रविवार व शनिवार के साप्ताहिक अवकाश, त्योहारों और विशेष अवसरों के अवकाश शामिल है।


देखें फरवरी 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट
1.    2 फरवरी 2025 (रविवार) पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।
2.    2 फरवरी 2025 (सरस्वती पूजा), अगरतला (त्रिपुरा) में बैंकों का अवकाश।
3.    8 फरवरी 2025 (दूसरा शनिवार), पूरे देश में बैंकों का अवकाश।
4.    9 फरवरी 2025 (रविवार), पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।
5.    11 फरवरी 2025 (थाई पूसम), चेन्नई (तमिलनाडु) में बैंकों का अवकाश।
6.    12 फरवरी 2025 (गुरु रविदास जयंती), शिमला (हिमाचल प्रदेश) में बैंकों का अवकाश।
7.    15 फरवरी 2025 (लुई-नगाई-नी) इंफाल (मणिपुर), में बैंकों का अवकाश।
8.    16 फरवरी 2025 (रविवार), पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।
9.    19 फरवरी 2025 (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती), मुंबई, नागपुर, और बेलापुर (महाराष्ट्र) में बैंकों का अवकाश।
10.    20 फरवरी 2025 (राज्य दिवस), आईजॉल (मिजोरम) और ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में बैंकों का अवकाश।
11.    22 फरवरी 2025 (चौथा शनिवार), पूरे देश में बैंकों का अवकाश।
12.    23 फरवरी 2025 (रविवार),पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।
13.    26 फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि), पूरे देश में बैंकों का अवकाश। 
14.    28 फरवरी 2025 (लोसर), गंगटोक (सिक्किम) में बैंकों का अवकाश