श्रमिकों में दौड़ी खुशी की लहर! न्यूनतम वेतन में हो गई इतनी बढ़ोतरी, जानें
Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने निर्णय में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक लागू रहेंगी। इस बढ़ोतरी से श्रमिकों को मासिक और दैनिक वेतन में एक नई राहत मिलेगी।
न्यूनतम वेतन की नई दरें
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा श्रमिकों के लिए तय की गई नई न्यूनतम वेतन दरें विभिन्न श्रेणियों के आधार पर अलग-अलग हैं। नीचे दी गई तालिका में आप विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम वेतन दरें देख सकते हैं:
श्रेणी मासिक वेतन दैनिक वेतन
अकुशल श्रमिक14,142 544
अर्द्धकुशल-2 14,292 550
अर्द्धकुशल-1 14,392 554
कुशल-2 श्रेणी 14,592 561
कुशल-1 श्रेणी 14,817 570
अति-कुशल श्रमिक 15,217 585
होटल और रेस्तरां क्षेत्रों में वेतन में कटौती
यदि श्रमिक होटल और रेस्तरां जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जहां उन्हें खाद्य और आवास सुविधा दी जाती है, तो वेतन में कुछ कटौती की जाएगी। उदाहरण के लिए:
अकुशल श्रमिक: मासिक वेतन 12,374 रूपए
अर्द्धकुशल-2 श्रेणी: मासिक वेतन 12,505 रूपए