Dr. Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के निधन पर देश में 7 दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान, 1 जनवरी तक नहीं होंगे ये काम
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बीती रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस पर बड़ा कदम उठाते हुए 1 जनवरी से राजकीय शोक की घोषणा की है।
राजकीय शोक के दौरान उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे। सरकार की ओर से इस मामले में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
पूरे देश में राष्ट्रीय शोक
केंद्र सरकार ने भी 26 दिसंबर 2204 से 1 जनवरी 2025 तक पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। डॉ. मनमोहर सिंह का अंति संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
डॉ. सिंह: एक प्रेरणादायक सफर
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब में हुआ था। कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ. सिंह ने 1991-96 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में भारत को आर्थिक सुधारों की राह पर अग्रसर किया। उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर नई पहचान दिलाई। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान कई ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाने गए।