HTET Exan Date 2024: नई तिथियों की घोषणा, अब 8 और 9 फरवरी 2025 को होगी परीक्षा, जानें पूरी जानकारी
HTET Exan Date 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 की परीक्षा तिथि अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। HTET परीक्षा तिथि 2025 अब 8 और 9 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई है, और यह परीक्षा तीन स्तरों (स्तर 1, 2, और 3) में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब केवल एक महीने का समय बचा है, जिससे उन्हें अपनी तैयारी तेज करनी होगी।
HTET 2025 परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा स्तर परीक्षा तिथि परीक्षा समय
HTET लेवल III 8/9 फरवरी 2025 शिफ्ट 2 (दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे)
HTET लेवल II 8/9 फरवरी 2025 शिफ्ट 1 (सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:30 बजे)
HTET लेवल I 8/9 फरवरी 2025 शिफ्ट 2 (दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे)
HTET 2025 परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
HTET परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
परीक्षा का समय
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 7 से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा स्थल, समय और उम्मीदवार के विवरण होंगे। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
HTET 2025 के लिए आवेदन
HTET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2024 तक चल चुकी थी। इस दौरान जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उन्हें 16 और 17 नवंबर 2024 को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया था।