home page

Haryana: हरियाणा के नूंह में महिला की गोली मारकर हत्या, खेतों में सिंचाई के दौरान बदमाशों ने चलाई गोलियां

 | 
Haryana: हरियाणा के नूंह में महिला की गोली मारकर हत्या, खेतों में सिंचाई के दौरान बदमाशों ने चलाई गोलियां

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में गांव हाजीपुर-गोहेता से महिला के सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामना आया है। बताय जा रहा है कि महिला देर रात खेतों की सिंचाई कर रही थी, तभी कुछ बदमाश महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने लगे।

लेकिन जब महिला ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने गुस्से में आकर महिला पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात 1 बजे की है। 

सूचना मिलते ही बिछौर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच में जुट गई। सुबह एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पंहुची और मौके से साक्ष्य जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गांव में दहशत का माहौल

महिला की हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक महिला के पति इनायत ने पुलिस को बताया कि उन्हें रात में ही खेतों में सिंचाई के लिए बिजली मिलती है। सोमवार रात वह पत्नी सुन्नति के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। 

उन्हें खेतों की सिंचाई करते हुए रात के 1 बज गए। इसी दौरान 2 नकाबपोश युवक उसके पास आए हथियार के बल पर डरा धमका कर उनसे 3 हजार रुपये और उनका मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद उनके 2 और साथी बदमाश नकाब पहनकर वहां आ गए। वे उसकी पत्नी सुन्नति के पास गए। उसे कहा कि उसने जो भी गहने पहने हैं, वह उन्हें निकाले और उन्हें दे दे। इस पर महिला सुन्नति ने कहा कि उसने कोई गहने नहीं पहने हैं। सारे गहने वह घर में उतारकर आई है। 

महिला से छेड़छाड़ के बाद मारी गोली

सुन्नति के पास से लूट के लिए कुछ न मिलने पर बदमाश उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिस पर सुन्नति को गुस्सा आ गया। उसने एक बदमाश को जोर से लात मार दी। इससे बदमाश गुस्से में आ गए और पिस्टल निकालकर सीधे महिला के सिर में गोली मार दी। जिससे महिला ने वहीं दम तोड़ दिया और बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मरने वाली महिला के हैं 4 बच्चे

इनायत ने बताया कि इस बारे में उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवा दिया। मरने वाली महिला के 4 बच्चे हैं। जिनमें 3 लड़के और 1 लड़की है।

वहीं मामले को लेकर बिछौर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया जब उन्हें सूचना मिली तो टीम वहां पहुंची। पति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके अलावा वारदात के वक्त वहां एक्टिव मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।