Haryana Breaking: हरियाणा के यमुनानगर में ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, 9 पुलिसकर्मी बर्खास्त, 3 आरोपी अरेस्ट
Jan 2, 2025, 11:48 IST
| Big Breaking: हरियाणा के यमुनानगर खेड़ी लक्खा सिंह ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस चौकी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित हुए 15 मुलाजमो में से 9 को बर्खास्त किया गया है। यमुनानगर एसपी (SP) ने चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह सहित 4 एएसआई (SI) और 4 हेड कांस्टेबल को बर्खास्त किया है।
वारदात के समय सौ राउंड गोली चलने के बाद भी पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। जांच के बाद एसपी ने यह बड़ा एक्शन लिया है। इस वारदात में अभी तक शूटरों के 2 मददगार और 1 सहयोगी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।